5.67 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

जानकीनगर

प्रतिनिधि ,जानकीनगर . जानकीनगर थाना पुलिस ने 5.67 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज युवक को गिरफ्तार किया. इस मामले में जानकारी देते हुए जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि मधुबन गोरियारी नहर के समीप एनएच107 पर स्मैक बेच रहे रितेश कुमार झाली घाट ग्राम जानकीनगर निवासी को पकड़ लिया गया. तलाशी के क्रम में रितेश के पास से निविया क्रीम के डब्बे में 5.67 ग्राम स्मैक, बिक्री का 4990 नगद रुपयाएवं सैमसंग एंड्राइड मोबाइल बरामद किया गया. थाना कांड संख्या 301/ 24 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है .रितेश का पूर्व में भी स्मैक बेचने का इतिहास रहा है जो जानकीनगर थाना कांड संख्या 172 / 22 दिनांक 18.7.24 एमडीपीएस एक्टदर्ज है .छापामारी दल में जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, अवर निरीक्षक नितिन कुमार एवं पुलिस बल शामिल थे. फोटो. 16 पूर्णिया 20- गिरफ्तार युवक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >