3.18 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

जानकीनगर

जानकीनगर. जानकीनगर पुलिस ने 3.18 ग्राम स्मैक के साथ जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर भंगहा पंचायत के वार्ड नंबर 16 के इस्लामपुर निवासी नूर मोहम्मद का पुत्र रहमतुल्ला को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मिरचाईबाड़ी चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप मोहम्मद रहमतुल्ला नाम का व्यक्ति नशीला पदार्थ बेच रहा है. स्मैक की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा एक टीम गठित की गयी. गठित टीम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ एन एच 107 के पूरब बांसवाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भगाने का प्रयास कर रहा है. किंतु छापामारी दल द्वारा उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया. तलाशी के क्रम में मोहम्मद रहम तुल्ला के पास से 3.18 ग्राम स्मैक एवं एक मोबाइल बरामद किया गया. फोटो -16 पूर्णिया 15- जानकी नगर पुलिस के गिरफ्त में अभियुक्त

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >