274.61 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुत्र फरार

एसपी स्वीटी सराहवत के निर्देश पर कसबा पुलिस अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. इसी कड़ी में कसबा पुलिस ने 274.61 लीटर विदेशी शराब जब्त कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया.

कसबा. एसपी स्वीटी सराहवत के निर्देश पर कसबा पुलिस अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. इसी कड़ी में कसबा पुलिस ने 274.61 लीटर विदेशी शराब जब्त कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. साथ ही होम डिलिवरी में प्रयुक्त बाइक बरामद की. मंगलवार को गुप्त सूचना पर नगर परिषद के वार्ड 4 के दुर्गापुर गांव में छापेमारी कर रामचंद्र मिर्धा के जलवान घर से एक बोरे एवं एक झोले में रखी विभिन्न ब्रांडो की विदेशी शराब बरामद किया. इसकी कुल मात्रा 12.250 लीटर है. छापेमारी के दौरान गृहस्वामी का 32 वर्षीय पुत्र अजय कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान शराब की होम डिलिवरी में प्रयोग की जानीवाली एक बाइक भी बरामद की है. गिरफ्तार शराब तस्कर रामचंद्र मिर्धा से जब कसबा पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दुर्गापुर में ही एक बंद पड़े प्लास्टिक और टीन से घेरा हुआ घर है. जहां बड़ी मात्रा में विदेशी शराब को स्टॉक करके रखा गया है. कसबा पुलिस ने मजिस्ट्रेट सह बीएओ विजय कुमार की मौजूदगी में उक्त घर का ताला तोड़कर छापेमारी की तो वहां से विभिन्न ब्रांडों का कुल 262.360 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. छापेमारी का नेतृत्व पुअनि प्रिंस कुमार ने किया. छापामारी दल पुअनि सुशील कुमार, रशीद आलम, होमकार्ड सिपाही राजू मरांडी, रामेश्वर मेहता, महिला चौकीदार सुलेखा देवी, राजेंद्र पासवान थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >