पूर्णिया पूर्व से राजकुमार चौधरी की रिपोर्ट़, Purnia News : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 126 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदिन राम को सूचना मिली थी कि काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति अवैध रूप से स्मैक की डिलीवरी करने बेलौरी की ओर से कटिहार की तरफ जाने वाला है. सूचना के बाद पुलिस टीम एसआई राजा बाबू, एसआइ जय प्रकाश यादव, एसआइ अरबिंद सिंह सहित पुलिस बल ने एनएच 131ए पीर बाबा स्थान के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया. जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को आते देखा. पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया. पूछताछ में उसकी पहचान अमरनाथ महतो 43 वर्ष निवासी मनिहारी, जिला कटिहार के रूप में हुई. प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से काले रंग की प्लास्टिक की थैली में रखी 126 ग्राम स्मैक, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 20,500 रुपये नकद बरामद किए गए पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
Purnia News : पूर्णिया में 126 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरपफ्तार, बाइक से कर रहा था सप्लाई
पूर्णिया में 126 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरपफ्तार

Purnia News : पूर्णिया में 126 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरपफ्तार, बाइक से कर रहा था सप्लाई