धमदाहा में आग लगने से छह घर जले, लाखों की क्षति

लाखों की क्षति

धमदाहा. बीती देर रात नगर पंचायत धमदाहा के वार्ड-01 में आग लगने से दो परिवारों के छह घर जलकर राख हो गए. इस घटना में निर्मल साह एवं रंजीत साह दोनों परिवारों को लाखों रुपये की क्षति हुई है. दोनों आपस में सगे भाई हैं. घटना के संबंध में पीड़ित रंजीत साह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे तेज आंधी और भारी बारिश हुई थी. इसके बाद परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर रात करीब 9 बजे सो गए. आधी रात लगभग 12 बजे लोगों ने आग लगने की आवाज लगाई. बाहर निकलकर देखा तो आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी. जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने घर की अधिकांश वस्तुओं को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों द्वारा अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पीड़ित ने बताया कि इस हादसे में घर में रखे 25 हजार रुपये नकद, वॉशिंग मशीन, आलमारी, महंगे पलंग सहित सभी घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए. यहां तक कि खाने-पीने की सभी वस्तुएं भी जल गईं. अचानक आग लगने के कारण किसी भी सामान को बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि, पीड़ित के अनुसार घर में खाना चूल्हे पर बनाया जाता है और रोज की तरह उस दिन भी खाना बनाने के बाद सभी सो गए थे. इधर, घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद नंदन कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी अंचल कार्यालय को दे दी गई है और सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाली सहायता राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >