बिहार स्टेट रग्बी सेमिनार में चमके पूर्णिया के शुभम आनंद, पूरे सीमांचल से 'मैच ऑफिशियल' का प्रशिक्षण पाने वाले बने एकमात्र युवा

पूर्णिया के शुभम आनंद ने बिहार स्टेट रग्बी सेमिनार में इंट्रोडक्शन टू मैच ऑफिशिएटिंग (L-1) का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया. वे इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने वाले सीमांचल क्षेत्र के एकमात्र प्रतिभागी बने, जो रग्बी के तकनीकी पहलुओं को मजबूत करेगा.

Purnia Rugby Achievement: पूर्णिया. बिहारशरीफ में 13 और 14 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय बिहार स्टेट रग्बी फुटबॉल तकनीकी सेमिनार में पूर्णिया के शुभम आनंद ने इंट्रोडक्शन टू मैच ऑफिसिएटिंग (एल-1) का प्रशिक्षण प्राप्त किया. इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान उन्हें रग्बी खेल के तकनीकी पहलुओं, नियमों, रेफरी की जिम्मेदारियों और मैच संचालन की बारीकियों की जानकारी दी गई.

थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में मिला प्रशिक्षण

दो दिवसीय सेमिनार में शुभम आनंद ने रग्बी के नियमों और मैच संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों माध्यमों से हासिल किया. प्रशिक्षण के दौरान मैच ऑफिसिएटिंग की प्रक्रिया, रेफरी की भूमिका और तकनीकी अधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया.

सीमांचल से एकमात्र प्रतिभागी रहे शुभम

इस प्रशिक्षण में पूरे सीमांचल क्षेत्र से शुभम आनंद एकमात्र प्रतिभागी रहे. उनकी इस उपलब्धि को स्थानीय रग्बी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है. खेल से जुड़े लोगों का कहना है कि तकनीकी प्रशिक्षण से शुभम को मैच संचालन की बेहतर समझ विकसित करने में मदद मिलेगी.

बनमनखी के हरिमुढी के रहने वाले हैं शुभम

शुभम आनंद मूल रूप से पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड अंतर्गत हरिमुढी गांव के निवासी हैं. वर्तमान में वह पूर्णिया के स्थानीय झीलटोला में रहकर खेल एवं युवा गतिविधियों से जुड़े हुए हैं. वह लंबे समय से खेल के क्षेत्र में सक्रिय हैं और रग्बी से जुड़े तकनीकी पक्ष को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं.

युवा खिलाड़ियों को मिलेगी प्रेरणा

शुभम की उपलब्धि से जिले के रग्बी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है. उनका मानना है कि इस तरह के तकनीकी प्रशिक्षण से क्षेत्र में रग्बी खेल को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही युवा खिलाड़ी खेल के साथ-साथ रेफरिंग और मैच संचालन जैसे तकनीकी क्षेत्रों में भी करियर की संभावनाएं तलाश सकेंगे.

रग्बी के तकनीकी पक्ष को मजबूत करने में मिलेगी मदद

Purnia Rugby Achievement: एल-1 प्रशिक्षण के बाद शुभम आनंद रग्बी के नियमों, मैच संचालन और तकनीकी अधिकारियों की भूमिका को पहले की तुलना में बेहतर तरीके से समझ सकेंगे. खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई कि शुभम आगे भी तकनीकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर सीमांचल में रग्बी के विकास में योगदान देंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >