मायके में पत्नी को कटा दिखा डराना पड़ा महंगा, पति गिरफ्तार

पति गिरफ्तार

रूपौली (पूर्णिया). मायके में रह रही पत्नी को कट्टा दिखाकर डराना युवक को महंगा पड़ गया. पति की यह हरकत पत्नी को नागवार गुजरी और उसने पुलिस में इसकी शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया. बीती शाम को बिरौली मुसहरी में यह वाकया हुआ. थानाध्यक्ष पूजा गुप्ता ने बताया कि टीकापट्टी गांव का युवक सिंटू चौधरी बिरौली मुसहरी अपने ससुराल पहुंचा था. ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी अलखी देवी पर हथियार तान दिया था. पत्नी के शोरशराबे पर आसपास के लोगों ने युवक से देसी कट्टा छीन लिया. हालांकि आरोपित युवक भागने मे सफल रहा. पत्नी द्वारा जब्त किया गया हथियार पुलिस के हवाले किया गया. पत्नी के दिये गये आवेदन पर रूपौली थाना में मामला दर्ज किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर 24 घंटे के अंदर युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >