प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड के बड़हरा बाजार में विवादित जमीन पर बनी दुकानों में बीती रात्रि तोड़फोड़ किये जाने का मामला सामने आया है. एक पक्ष ने बड़हरा थाना में लिखित आवेदन देकर आधा दर्जन नामजद व 50 से 60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है. इस संबंध में बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार, बासुदेवपुर पंचायत अंतर्गत 8 डिसमिल जमीन पर बनी दुकानों को लेकर 2021 से विवाद चल रहा है. एक पक्ष के उमेश पौद्दार ने बताया कि उक्त जमीन हमारी है जिसपर वर्षों से दुकान बना भाड़ा पर लगा कर जीविकोपार्जन करते आ रहा हूं. आरोप है कि दूसरे पक्ष के पचास से साठ लोगों ने हथियार का भय दिखाकर ट्रैक्टर जेसीबी से तीन दुकान को तोड़ कर सभी सामान ले गये. घटना से सड़क हुई अवरूद्ध, दो चौकीदार तैनात दुकानों को तोड़फोड़ कर सड़क पर रख दिये जाने से सड़क अवरुद्ध हो गयी. बड़हरा बाजार से कबूतर स्थान बस स्टैंड जाने वाली सड़क पर आवागमन घंटों बाधित रहा. सूचना मिलते ही बड़हरा थाना पुलिस सदल बल घटनास्थल पर पहुंची और सभी सामान को जब्त कर आवागमन बहाल किया. उक्त विवादित जमीन पर दो चौकीदार को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. फोटो. 3 पूर्णिया 24- दुकान में तोड़फोड़ के बाद सड़क पर बिखरा सामान.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
