पीएम पोषण शक्ति योजना : बिशनपुर में डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग

कसबा

प्रतिनिधि,कसबा. कसबा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बिशनपुर में भारत सरकार की पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत ओएसिस फिल्म्स एंड न्यूज मीडिया न्यू दिल्ली ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग की. इसका उद्देश्य विद्यालयों में संचालित पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना है. पोषण विशेषज्ञ प्रगति , राज्य सरकार पोषण यूनिसेफ पटना से प्रकाश कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शशि कुमार, डीपीएम एमडीएम राजीव कुमार झा फीया फाउंडेशन के सहकर्मी डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर युगल किशोर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उत्तम कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूचित कुमार पप्पू ने दीप प्रज्वलन कर शूटिंग का शुभारंभ किया.संगीत शिक्षिका रचिता सेन गुप्ता के नेतृत्व में विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गीत से अभिनंदन किया . इस अवसर पर बच्चों द्वारा लगाए गए पोषण मेला स्टॉल का अतिथियों ने बारी-बारी से भ्रमण किया और बच्चों से सीधे संवाद किया. डॉक्यूमेंट्री के दौरान विद्यालय में आयोजित प्रातःकालीन चेतना सत्र, स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा, छात्र-शिक्षक बैठक, मध्याह्न भोजन वितरण की पूरी प्रक्रिया, मीना मंच के साथ संवाद, सहेली कक्ष की गतिविधियां तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जांच को कवर किया गया. इसके अतिरिक्त बच्चों की सहभागिता से खेलकूद गतिविधियां,इको क्लब के सदस्यों द्वारा पौधारोपण एवं पौध संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को भी डॉक्यूमेंट्री में शामिल किया गया. यह फिल्म पीएम पोषण योजना के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर हो रहे समग्र प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने में सहायक होगी. इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को सफल बनाने में बीआरपी एमडीएम केनगर अजीत कुमार सिंह, बीआरपी एमडीएम कसबा अनिल कुमार तथा विद्यालय के शिक्षक नविता नंदिनी, विनीता कुमारी, अर्चना कुमारी, श्वेता कुमारी, रचिता सिंह गुप्ता, स्वीटी जायसवाल, रश्मि कुमारी, ईसारअनवर, प्रभाकर देव, मोहम्मद रागिव रेजा,, सुजीत कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद मेराज, रात्रि प्रहरी शेखर कुमार पासवान ,सभी रसोईया दीदी का डॉक्यूमेंट्री फिल्म में सहयोग करने के लिए विशेष योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >