धीमेश्वर धाम में 15 फरवरी से शिवरात्रि मेला

बनमनखी

बनमनखी. बनमनखी अनुमंडल मुख्यालय से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित धीमा ग्राम में कोशी सीमांचल का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धीमेश्वर धाम बाबा महादेव मंदिर में आगामी 15 फरवरी शनिवार से चार दिवसीय शिवरात्रि मेला आयोजित किया जाएगा. यह धाम क्षेत्र में ‘मिनी बाबा धाम के नाम से भी प्रसिद्ध है. हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालु बाबा धीमेश्वर धाम पहुंचकर शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक करेंगे. 72 घंटे तक का अष्टजाम का कार्यक्रम संजय पासवान, छोटू सिंह, टिंकू मंडल, अनन्दी झा, विकास चौधरी की ओर से किया जाता है . श्रद्धालुओं ने प्रशासन से विशाल बजरंगबली मंदिर एनएच-107 से लेकर धीमेश्वर महादेव मंदिर गेट तक सड़क दुरुस्त करने की मांग की है. वहीं सुगम यातायात के लिए अतिक्रमण हटाने पर बन दिया. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मेला में विधि-व्यवस्था को लेकर शीघ्र बैठक आयोजित की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >