पूर्णिया से शुरू हुई ‘शौर्य वंदन साइकिल यात्रा’असम के रंगिया पहुंची

पूर्णिया

पूर्णिया. देश के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली शौर्य वंदन साइकिल यात्रा पूर्णिया से प्रारंभ होकर विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए एसएसबी के 31वीं बटालियन, गोसाई गांव (आसाम) पहुंची, जहां पूरी टीम का भव्य स्वागत किया गया. एसएसबी कैंप गोसाई गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कमान्डेंट जीत सिंह ने साइकिल यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर अगले पड़ाव वेरमा के लिए रवाना किया. इस यात्रा का उद्देश्य देश के शहीदों और वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान को नमन करना तथा युवाओं में देशभक्ति और जागरूकता का संदेश फैलाना है. इस साइकिल यात्रा में मुख्य रूप से विजय कुमार सिंह, सतीश चौबे, प्रियांशू दत्त, राजीव रंजन और राकेश कुमार पवन साइक्लिंग प्रतिभागी के रूप में शामिल हैं, जो इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान देश के प्रसिद्ध लाफिंग बुद्धा नागेश्वर दास ने अपने अनोखे अंदाज में सभी सैनिकों और उपस्थित लोगों को जमकर हंसाया. उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों को देश के दुश्मनों से बुद्धि, विवेक और आधुनिक हथियारों के साथ मजबूती से लड़ना है, वहीं हंसते-मुस्कुराते हुए अपने अंदर के दुश्मन जैसे शुगर, बीपी, टेंशन, डिप्रेशन और हृदय रोग जैसी बीमारियों को भी दूर भगाना है. इसके बाद यात्रा आगे बढ़ते हुए एसएसबी की 24वीं बटालियन, रंगिया पहुंची, जहां कमान्डेंट वेंकट रमन मिश्रा ने टीम का भव्य स्वागत किया. उन्होंने साइकिल यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर अगले पड़ाव बेलामू के लिए रवाना किया. रंगिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाफिंग बुद्धा नागेश्वर दास ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी सैनिकों का उत्साहवर्धन किया और अपने हास्यपूर्ण अंदाज से सभी को खूब हंसाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >