इसरो में चयनित शशि को कुशवाहा परिषद ने किया सम्मानित

इसरो में चयनित

पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत चांदी पंचायत के चांदी कठुआ गांव निवासी सुबोध मेहता के पुत्र शशि कुमार के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो में टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है. इसी क्रम में शुक्रवार को कुशवाहा कल्याण परिषद, पूर्णिया के सदस्यों ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया. इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शशि कुमार को मिठाई खिलाकर, फूल-माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया. परिषद के जिलाध्यक्ष रविन्द्र मोहन मेहता ने कहा कि शशि कुमार ने इसरो जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और जिले का नाम रौशन किया है . उन्होंने कहा कि शशि की सफलता से समाज के अन्य युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए और कठिन परिश्रम के बल पर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहिए. वहीं डॉ. राम शरण मेहता ने कहा कि शशि ने पूर्णिया में रहकर स्वअध्ययन के माध्यम से यह सफलता हासिल की है, जोकि बेहद सराहनीय है. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इसरो तक का सफर तय करना युवाओं के लिए एक मिसाल बने हैं. मौके पर परिषद के उपाध्यक्ष अरबिंद कुमार मेहता, सचिव सुमन कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संरक्षक शंभु प्रसाद सिंह, राम शरण मेहता, दिलीप मेहता, राम नारायण मेहता सहित अन्य सदस्य दिलीप मेहता, सिंघेश्वर मेहता, कमलेश्वरी मेहता, हेमनारायण मेहता, अशोक मेहता, बिनोद मेहता,भैरव मेहता,मनोज मेहता आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >