शशि का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में चयन

पूर्णिया पूर्व

पूर्णिया पूर्व. जिले के पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत चांदी कठुआ गांव रानीपतरा के लिए गर्व की खबर सामने आयी है. गांव निवासी सुबोध मेहता के पुत्र शशि कुमार का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर हुआ है. इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है . उन्होंने 10वीं की पढ़ाई चांदी रजीगंज उच्च विद्यालय रानीपतरा से कर डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, पूर्णिया व बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पूर्णिया से किया है. शशि कुमार ने अपनी सफलता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनका चयन इसरो के अलावा अन्य दो प्रतिष्ठित संस्थानों में भी हुआ था लेकिन उन्होंने देश के शीर्ष वैज्ञानिक संस्थान इसरो को प्राथमिकता दी. उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनके माता-पिता के मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और लगातार की गई सेल्फ स्टडी का अहम योगदान रहा है. उनका मानना है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है. पिता सुबोध मेहता ने बताया कि शशि बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहा है. वह हमेशा से कुछ बड़ा करने का सपना देखता था और देश के सर्वोच्च संस्थान में योगदान देना चाहता था. आज उसकी मेहनत और लगन रंग लायी है, जिससे पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है. शशि की इस सफलता पर चाचा मनोज मेहता,दीपेश मेहता, बिक्की मेहता,जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह, चांदी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिंटू वर्मा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अचिंत मेहता एवं पूर्व सरपंच गुंजन देवी आदि ने बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >