पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच-65 को बनाया जायेगा फोरलेन, एसडीओ की मौजूदगी में मापी, अतिक्रमण हटाने का फरमान

एसडीओ की मौजूदगी में मापी, अतिक्रमण हटाने का फरमान

धमदाहा. पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच-65 को फोरलेन में परिवर्तित करने की दिशा में प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. मंगलवार को धमदाहा के अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण कर मापी कार्य कराया. इस दौरान कार्यपालक अभियंता आरसीडी की टीम, सीओ, सीआई, ईओ एवं अमीन की मौजूदगी में एसएच-65 के दोनों किनारों की विधिवत मापी की गई. साथ ही सड़क किनारे मार्किंग कर अवैध अतिक्रमण चिह्नित किया गया. निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनुपम ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि फोरलेन निर्माण में बाधा बनने वाले सभी स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को हर हाल में हटाना होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर अतिक्रमणकारी स्वयं से अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो प्रशासन अभियान चलाकर अतिक्रमण हटायेगा और मौके पर रखे गए सामानों को जब्त कर लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि फोरलेन निर्माण कार्य किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होने दिया जाएगा और विकास कार्य को समय पर पूरा करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इधर, मापी और मार्किंग की कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है. कई लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर सहयोग करें, ताकि सड़क चौड़ीकरण का कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके और क्षेत्र में बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >