टोटो पलटने से कई यात्री घायल

श्रीनगर

श्रीनगर. पूर्णिया-श्रीनगर मार्ग के बाघमारा सेंट मेरी स्कूल के निकट मंगलवार को चालक के नियंत्रण खोने से टोटो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस पर सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल व्यक्ति को इलाज हेतु जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया जहां सभी घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है. इस पर सवार सभी यात्री अररिया जिला के फरकीया गांव के रहने वाले थे. इसमें से घायल व्यक्ति फरकीया गांव निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह अपने गांव फरकिया से टोटो पर सवार होकर पूर्णिया के लिए निकले थे परंतु वह हादसे के शिकार हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >