इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को

व्यवहार न्यायालय

पूर्णिया. 10 मई को इस वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय पूर्णियों के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी आयोजित की जाएगी.उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, एनआई एक्ट के मामले, बैंक ऋण वसूली संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना बीमा दावा वाद के मामले, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) भू-अधिग्रहण के मामले, वेतन एवं पेंशन संबंधित मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले एवं अन्य दीवानी वादों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा. उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित सुलहनीय/शमनीय प्रकृति के मामालों के निष्पादन के लिए बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया कन्हैयाजी चौधरी के निर्देश पर प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रमोद रंजन की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आहूत की गयी. बैठक में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी राधा कुमारी, अवर न्यायाधीश-तृतीय सुनील कुमार, अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी श्वेता शारदा, सदर मुंसिफ प्रभात रंजन तथा न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, पूर्णिया राहुल प्रकाश, पल्लवी, स्निग्धा, अमित कुमार एवं सुवर्णा नारायण उपस्थित हुए. बैठक में प्रभारी सचिव द्वारा यह निर्देश दिया गया कि सभी न्यायिक पदाधिकारी अपने-अपने न्यायालय से अधिकाधिक मामलों को चिन्हित करें. चिन्हित मामलों में उभय पक्षकारों/पीड़ितों को नोटिस भेजने एवं वाद के पक्षकार के बीच प्री-लोक अदालत बैठक/प्री-सिटिंग करने हेतु कहा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >