धमदाहा नगर पंचायत को सुंदर बनाने पर एसडीओ ने दिया बल

नगर पंचायत धमदाहा

धमदाहा. नगर पंचायत धमदाहा को पूर्ण रूप से व्यवस्थित और सुंदर बनाने को लेकर एसडीओ अनुपम की अध्यक्षता में नगर पंचायत कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान एसडीओ ने कहा कि धमदाहा हाट से अतिक्रमण हटाकर उसे व्यवस्थित एवं सुदृढ़ तरीके से संचालित किया जाएगा हाट परिसर में मुख्य द्वार का निर्माण, बेहतर लाइटिंग व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा, ताकि लोगों को एक सुव्यवस्थित बाजार का लाभ मिल सके. इसके अलावा नगर क्षेत्र में कुल 8 स्थानों पर बस पड़ाव के लिए शेड बनाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे. योजना के तहत अनुमंडल कार्यालय परिसर एवं नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में स्थित तालाबों पर छठ घाट का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे छठ व्रतियों को बेहतर सुविधा मिल सके. एसडीओ के इस पहल से आने वाले समय में धमदाहा नगर पंचायत के स्वरूप में सकारात्मक बदलाव देखने की उम्मीद जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >