गड्ढे में गिरी स्कॉर्पियो, दूल्हा-दुल्हन घायल

बरेना गांव से शादी के बाद बेगूसराय जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी

धमदाहा. बरेना गांव से शादी के बाद बेगूसराय जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी. इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन घायल हो गये. मीरगंज थानाक्षेत्र के दमेली के चांदनी चौक पर गुरुवार को यह हादसा हुआ. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल दूल्हा-दुल्हन को स्कॉर्पियो से निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र भेज दिया गया. इस घटना की जानकारी मीरगंज पुलिस को दी गयी. सूचना पाते ही मीरगंज पुलिस ने उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे में लिया. बताया गया कि बरेना गांव के तुलसी महतो की 19 वर्षीय पुत्री शादी के बाद पति के साथ बेगूसराय जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >