सशस्त्र सीमा बल ने छात्रों को कराया योगाभ्यास

बाल मध्य विद्यालय मधुबनी

पूर्णिया. सशस्त्र सीमा बल द्वारा गुरुवार को स्थानीय बाल मध्य विद्यालय मधुबनी सदर के प्रांगण में उच्च मुख्यालय के आदेशानुसार उपमहानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के निर्देशन में योगाभ्यास कराया गया.इस अवसर पर सहायक कमान्डेंट शंभू नाथ बर्मन द्वारा स्कूल के छात्र एवं छात्राओं को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई.सहायक कमांडेंट ने छात्रों से प्रत्येक दिन कम से कम 40 मिनट स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास करने की अपील की.इसके बाद योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित छात्र,छात्राओं,शिक्षक,शिक्षिकाओं एवं बल कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >