प्रकृति, परंपरा व संस्कृति का महापर्व है सरहुल : सांसद

सांसद

पूर्णिया. शहर के गिरजा चौक पर प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर आयोजित पूजा-अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक महोत्सव में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं, पाहनों एवं सामाजिक अगुवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जोहार किया. उन्होंने कहा कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और आदिवासी परंपराओं के प्रति गहरी आस्था और सम्मान का प्रतीक है, जो हमें प्रकृति के साथ संतुलन और सामंजस्य बनाए रखने का संदेश देता है.सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत ही हमारी पहचान है, और इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने विशेष रूप से पाहन समाज और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, जो अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व हमें प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है. आज के समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >