आपसी भाईचारे का संदेश देता है सरहुल पर्व : महापौर

पूर्णिया

पूर्णिया. प्रकृति के महापर्व सरहुल के अवसर पर शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पारंपरिक आस्था और उल्लास के साथ सरहुल बाहा पूजा का भव्य आयोजन किया गया. इस क्रम में सरहुल बाहा पूजा महोत्सव समिति हांसदा तरबन्ना, गुलाबबाग एवं अखिल भारतीय विकास परिषद के तत्वावधान में राजेंद्र बाल उद्यान सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए.सरहुल पूजा में बिहार अनुसूचित जनजाति उपाध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाल एवं पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. वहीं सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव सहित कई गण्यमान्य लोगों ने भी पूजा में शिरकत की. सभी स्थलों पर पूजा समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर पारंपरिक स्वागत किया गया. महापौर विभा कुमारी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की तथा आदिवासी समाज के पारंपरिक नृत्य और शोभा यात्रा में भी भाग लिया. इस अवसर पर महापौर विभा कुमारी ने सभी को ‘जोहार’ देते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.वहीं पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने कहा कि सरहुल प्रकृति और फूलों का पर्व है, जो धरती माता को समर्पित है. यह पर्व पर्यावरण संरक्षण एवं आपसी भाईचारे का संदेश देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >