सेवानिवृत्ति पर सफाई निरीक्षक दी गयी विदाई

बुके सहित अन्य उपहार भेंट कर विदाई दी गयी

पूर्णिया. नगर निगम सभाकक्ष में सोमवार को सफाई निरीक्षक दीपक कुमार सिंह उर्फ श्याम सिंह की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. महापौर विभा कुमारी, नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह एवं पार्षदगण द्वारा उन्हें अंगवस्त्र, बुके सहित अन्य उपहार भेंट कर विदाई दी गयी. इस मौके पर महापौर विभा कुमारी ने कहा कि दीपक कुमार सिंह ने पूर्णिया नगर निगम में लगभग 26 वर्षों तक अपनी सेवा दी. उनका कार्यकाल काफी सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा. महापौर श्रीमती कुमारी ने कहा कि नौकरी है जिसमें सेवानिवृत्त होनी भी तय है मगर जिस सेवा भावना से दीपक जी ने पूर्णिया नगर निगम में कार्य किया है उसे कभी नहीं भुला सकते हैं. कहा कि एक कर्मी को इतनी संख्या में वार्ड पार्षदों एवं कार्यालय कर्मियों के द्वारा दिए जा रहा सम्मान ही इस बात की गवाही है कि इनका व्यवहार काफी मिलनसार व सम्मानजक रहा है. मौके पर मुख्य रूप से नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह, समाजसेवी जितेंद्र यादव, सिटी मैनेजर शेखर प्रसाद, बड़ा बाबू उमेश यादव, मुख्य सफाई निरीक्षक कैलाश सिंह, वार्ड पार्षद स्वपन घोष, अंजनी कुमार, अमित कुमार सोनी, मो. सिताब, आतिश सनातनी, कल्याणी राय, निर्जला देवी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बहादुर यादव, कुणाल किशोर, बौआ पांडेय, राजीव राय, ललनेश सिंह, मुरारी झा, प्रकाश जायसवाल आदि मौजूद थे. फोटो-2 पूर्णिया 5- विदाई के समय मौजूद महापौर एवं अन्य कर्मी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >