प्रतिनिधि अमौर. सम्राट चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रदेश भर में जश्न का माहौल है. इसी कड़ी में पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भारती सह पप्पू ,पूर्व मंडल अध्यक्ष विमल विश्वास, रोहित कुमार, मतीन आलम ने सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. अमौर के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भारती ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार अब विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. जितेंद्र भारती उर्फ पप्पू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी जैसे कर्मठ नेता को कमान सौंपना बिहार के भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी कदम है. इस अवसर पर दक्षिणी मंडल के अन्य कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों ने भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया. जितेंद्र भारती ने कहा कि आने वाले समय में संगठन और सरकार के तालमेल से बिहार में ”डबल इंजन” की सरकार का प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखेगा.
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष
अमौर
