चित्रकला में साक्षी को मिला प्रथम स्थान

पूर्णिया

पूर्णिया. जिले के बनमनखी प्रखंड के मझुआ प्रेमराज पंचायत के राजेश कुमार उर्फ पिंटू सिंह की बेटी साक्षी ने धमदाहा प्रखंड के बाल भारती उच्च विद्यालय सरसी के कक्षा आठ की छात्रा चांदनी कुमारी उर्फ साक्षी ने जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. अपनी शानदार पेंटिंग प्रतिभा के दम पर वे बिहार दिवस-2026 के अवसर पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो कर प्रथम विजेता रही. बाल भारती हाई स्कूल सरसी जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है. कक्षा 8 वीं का छात्रा साक्षी के इस उपलब्धि ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. जिसमे प्रखंड के तीन बच्चे चयनित हुए थे चांदनी कुमारी प्रथम पुरस्कार लेकर जिला टॉपर रही वही देव कुमार व शानू राज प्रखंड स्तर पर रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >