रसल वाइपर सांप को हाथ से घुमाने में छूटकर गिरा, डंसने से व्यक्ति की मौत

डंसने से व्यक्ति की मौत

कसबा.:कसबा प्रखंड में बुधवार को एक व्यक्ति को 4 फीट लंबे रसेल वाइपर सांप से खिलवाड़ करने की कीमत अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी. इस घटना से जुड़े एक वायरल वीडियो के अनुसार कसबा प्रखंड के मुर्दबाग गांव के निवासी 40 वर्षीय मो शमशेर 4 फीट लंबे रसल वाइपर को पकड़कर बारी बारी से दोनों हाथों से जोर जोर से घुमा रहे थे . ग्रामीणों ने इस दौरान उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने. इसी दौरान हाथ से रसल वाइपर सांप गिर गया और शमशेर को डस लिया सांप काटने के बाद भी पुनः उसने सांप को पकड़ लिया. बाद में लोगों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >