दर्जी पट्टी में सड़क पर नाला का पानी बहने के विरोध में सड़क जाम, एसडीओ ने लोगों को कराया शांत

बनमनखी नप क्षेत्र के वार्ड 10 अंतर्गत दर्जीपट्टी में सड़क की बदहाल स्थिति और नाली के बदबूदार पानी से त्रस्त लोगों ने सोमवार को हृदय नगर चौक से धमदाहा जानेवाली सड़क को दोनों ओर से जाम कर दिया.

बनमनखी. बनमनखी नप क्षेत्र के वार्ड 10 अंतर्गत दर्जीपट्टी में सड़क की बदहाल स्थिति और नाली के बदबूदार पानी से त्रस्त लोगों ने सोमवार को हृदय नगर चौक से धमदाहा जानेवाली सड़क को दोनों ओर से जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं . लोगों ने प्रशासन को बताया कि सड़क पर नाली का गंदा व बदबूदार पानी जमा रहता है, इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है. साथ ही सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. गंदगी और जलजमाव से क्षेत्र में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान बनमनखी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार को निर्देश दिया गया कि सरकारी जमीन पर सोख्ता का निर्माण कराया जाये तथा सड़क पर राबिश गिराकर सभी गड्ढों को अविलंब भरा जाये, ताकि जलजमाव और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके. अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया. प्रशासन ने शीघ्र कार्य पूर्ण कराने का भरोसा दिलाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >