स्कूल जा रही दो शिक्षिकाओं को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल

Road Accident Purnea: पूर्णिया के श्रीनगर में स्कूल जा रही दो शिक्षिकाओं को ट्रक ने टक्कर मार दी. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और जीएमसीएच में इलाज चल रहा है.

पूर्णिया से शाहजहां की रिपोर्ट:

Road Accident Purnea: ड्यूटी पर जा रही दो शिक्षिकाएं सोमवार सुबह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना पूर्णिया-श्रीनगर मुख्य मार्ग पर गढ़िया बलुआ पंचायत अंतर्गत कजरा मोड़ के समीप हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दोनों शिक्षिकाओं को टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

स्कूल जाते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे दोनों शिक्षिकाएं स्कूटी से अपने विद्यालय जा रही थीं. इसी दौरान कजरा मोड़ के निकट एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं.

स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की.

दोनों शिक्षिकाओं की हालत गंभीर

घायल शिक्षिकाओं की पहचान नेहा कुमारी और अनामिका के रूप में हुई है. दोनों जगेली आदर्श मध्य विद्यालय में कार्यरत हैं.

बताया गया है कि नेहा कुमारी पूर्णिया के मधुबनी सिपाही टोला की निवासी हैं, जबकि अनामिका मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और वर्तमान में पूर्णिया में किराये के मकान में रहकर नौकरी कर रही हैं.

जीएमसीएच में चल रहा इलाज

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शिक्षिकाओं को तत्काल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), पूर्णिया भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.

परिजनों के अनुसार नेहा कुमारी के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अनामिका के सिर में गंभीर चोट आई है. चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का उपचार चल रहा है.

पुलिस जुटी जांच में

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी है. दुर्घटना के कारणों और ट्रक चालक की पहचान को लेकर जांच की जा रही है.

ALSO READ: मुख्यमंत्री से मिले पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति, 21 नए कॉलेजों की प्रगति पर हुई चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >