धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार : पप्पू यादव

शहर के नेवालाल चौक स्थित लाल मकान के समीप आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में सोमवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव शामिल हुए.

पूर्णिया. शहर के नेवालाल चौक स्थित लाल मकान के समीप आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में सोमवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कथावाचकों से आशीर्वाद लिया. इस कथा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही. इस अवसर पर पप्पू यादव ने श्रीमद्भागवत कथा को जीवन का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि ऐसी पवित्र कथाएं समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कार की भावना को बढ़ावा देती है. उन्होंने आयोजकों को इस आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन आज के दौर में सामाजिक एकता और आध्यात्मिक शांति के लिए अत्यंत आवश्यक हैं. उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को भी संबोधित करते हुए जीवन में सच्चाई, प्रेम और सेवा की भावना को अपनाने का संदेश दिया. सांसद ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. श्रीमद्भागवत कथा न केवल आध्यात्मिक ज्ञान देती है, बल्कि हमें धर्म, कर्म और सेवा का मार्ग भी दिखाती है. आज के समय में जब समाज विभाजन और तनाव से गुजर रहा है, ऐसे आयोजनों की आवश्यकता और अधिक बढ़ जाती है. ये कथा-प्रवचन हमें हमारे मूल्यों और संस्कृति से जोड़ते हैं. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करते रहेंगे और क्षेत्र के विकास, धर्म और समाज की भलाई के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों में अधिक संख्या में भाग लें और अपने बच्चों को भी भारतीय संस्कृति और संस्कारों से परिचित करायें. मुख्य रूप से सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, बबलू भगत, सुडु यादव, पूर्व मुखिया रमेश दास, अरुण यादव, सुनिल राय, ई सुनिल यादव, मंटू यादव, विजय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >