धार्मिक आयोजन से समाज में कायम रहता है सद्भाव : महापौर

महापौर बोलीं

पूर्णिया. शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में महापौर विभा कुमारी शामिल हुईं. वार्ड संख्या 24 स्थित पंचायत भवन परिसर के हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय संकीर्तन के समापन समारोह में महापौर विभा कुमारी शामिल होकर भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया.इस अवसर पर वार्ड पार्षद राखी कुशवाहा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुशवाहा एवं पूजा समिति के सदस्यों ने महापौर को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया. महापौर ने इस स्नेह एवं सम्मान के लिए सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया तथा पूजा समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया. इसके पश्चात महापौर माधोपाड़ा के गोंदला टोला, वार्ड संख्या 43 स्थित श्री श्री आस्था महामाई मां भगवती मंदिर में श्री हनुमान सेना संघ द्वारा आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में भी शामिल हुईं. इस दौरान महापौर विभा कुमारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी आस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में एकता और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं. यह हम सभी को एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य करते हैं. उन्होंने सभी नगरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष खुददेव उरांव, पवन कुमार सिंह, मनोज कुमार चौधरी, पांचू कुमार दास, अखिलेश पोद्दार, कन्हैया झा, उमेश दास, सिकन्दर शर्मा, गणेश मंडल फौजी, भोला चौधरी, सुधीर चौधरी, डॉ उमेश दास, मनोज गुप्ता, नरेश मिस्त्री, सुरेन्द्र सिंह, सीताराम सिंह फौजी, प्रभु सिंह, अक्षय लाल शर्मा, डॉ अशोक चौधरी, अमित मिश्रा, डॉ अशोक लाल चौधरी, भगवान लाल चौधरी, मंटू मंडल, अजय कुमार दास, ओम कुमार, अजय सिंह, गोपाल चन्द्र दास, रामदेव दास (प्रधानाध्यापक), संजय रजक, लोकेश दुबे, दिलीप कुमार चौधरी, सिंटू शर्मा, रविन्द्र सिंह, हेमेंद्र यादव फौजी, आमोद केशरी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >