पूर्णिया. जिला पदाधिकारी के निदेश के आलोक में अंचल प्रशासन द्वारा बड़हरा प्रखंड के अग्निकांड पीड़ितों की सहायता के लिए त्वरित कार्रवाई की गई. ज्ञातव्य हो कि 24 मार्च 2026 को पूर्णिया जिला अंतर्गत बरहरा कोठी प्रखंड के वेलदारी पतरहा गांव में भीषण अग्निकांड की घटना घटी थी. घटना के उपरांत अंचल प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाई गई.इस अग्निकांड से प्रभावित कुल 18 अग्निपीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत सहायता प्रदान की गई. प्रति परिवार 7,000 की दर से कुल 1,26,000 (एक लाख छब्बीस हजार रुपये) का भुगतान किया गया. वस्त्र एवं बर्तन मद में प्रति परिवार 5,000 रुपये की दर से कुल 90,000 (नब्बे हजार रुपये) का वितरण किया गया.
अग्निपीड़ितों के बी राहत एवं सहायता राशि वितरित
पूर्णिया
