पूर्णिया. छात्र राजद ने यूजी परीक्षा फॉर्म शुल्क में कटौती का स्वागत किया है. छात्र राजद जिलाध्यक्ष मो बिस्मिल ने बताया कि लोकभवन की गाइडलाइन के साथ लिखित आवेदन विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा गया था. इसमें बताया गया कि लोकभवन द्वारा सीबीसीएस यूजी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल और नन-प्रैक्टिकल दोनों के लिए अधिकतम 600 रुपये शुल्क निर्धारित है. छात्रहित में निर्णय लेने के लिए उन्होंने कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह का आभार भी प्रकट किया.
यूजी परीक्षा फॉर्म शुल्क में कटौती का स्वागत
छात्र राजद ने यूजी परीक्षा फॉर्म शुल्क में कटौती का स्वागत किया है.
