रौटा पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन के नेतृत्व में रौटा पुलिस ने सोमवार को रौटा थाना के समीप मुख्य पक्की सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया.

बैसा. रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन के नेतृत्व में रौटा पुलिस ने सोमवार को रौटा थाना के समीप मुख्य पक्की सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों की भी तलाशी ली. क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना पर नियंत्रण व बाइक सवार द्वारा किए जा रहे अपराधों पर लगाम कसने के इरादे से एसपी ने सोमवार को वाहन चेकिंग करने का निर्देश जिले के सभी थानों को दिया था. इसी के तहत रौटा पुलिस ने सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों व उनके सामान की भी तलाशी ली, लेकिन इस दौरान कुछ भी आपत्तिजनक पुलिस के हाथ नहीं लगा. वाहन चेकिंग के दौरान मुख्य रूप से पुअनि रंजीत कुमार भारती शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >