ऐतिहासिक होगी रामनवमी शोभायात्रा, तैयारी शुरू

आगामी 28 मार्च को आयोजित होने वाली रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी को लेकर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में नया टोला स्थित कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गयी.

शोभायात्रा की तैयारी को लेकर युवा वाहिनी संघ ने की बैठक पूर्णिया. आगामी 28 मार्च को आयोजित होने वाली रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी को लेकर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में नया टोला स्थित कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक ने की. इस दौरान शोभायात्रा को भव्य, अनुशासित व सफल बनाने को लेकर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा के साथ साथ तैयारियों की समीक्षा भी की गयी. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोस्वामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा प्रभु श्री राम के प्रति श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं तथा लगातार बैठकें और तैयारियां की जा रही हैं. वहीं चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि रामनवमी का पर्व सनातन संस्कृति की आस्था और परंपरा का प्रतीक है. उन्होंने श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय कुमार, राजेश सिंह, महेंद्र दास, सुनील कुमार, राजा कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राजकिशोर दास, मनोज सिंह, मिंटू सिंह, आनंद सिंह, तनु सिंह, बेबी देवी, काजल देवी, हिना देवी, प्रतिमा कुमारी, काजल कुमारी, पायल कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >