धमदाहा में 27 मार्च को निकलेगी भव्य रामनवमी शोभायात्रा

धमदाहा

धमदाहा. धमदाहा में आगामी रामनवमी को लेकर उत्साह का माहौल बनने लगा है. पर्व को भव्य रूप देने के उद्देश्य से रविवार की संध्या नेहरू चौक स्थित धर्मशाला प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा शामिल हुए तथा सर्वसम्मति से रामनवमी शोभायात्रा कमिटी का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से हितेश गांधी को कमिटी का अध्यक्ष चुना गया. वहीं अंभू पासवान को कोषाध्यक्ष तथा गुड्डू पटेल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई. उपाध्यक्ष के रूप में चंदन गुप्ता और मनीष राय को मनोनीत किया गया. इसके साथ ही कैलाश मेहता और मनीष महतो को संरक्षक बनाया गया. कार्यकारिणी समिति में धमदाहा जदयू नगर अध्यक्ष सूरज सिंह, चंदन पोद्दार, टिंकू अग्रवाल, संजय पोद्दार, अविनाश गुप्ता, दीपक पटेल, आशीष झा सहित कई सक्रिय सदस्यों को शामिल किया गया, जो कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. नवनिर्वाचित अध्यक्ष हितेश गांधी ने कहा कि इस वर्ष धमदाहा में निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा को पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक भव्य, आकर्षक और अनुशासित रूप दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि शोभायात्रा 27 मार्च को सुबह 7 बजे हाई स्कूल मैदान से पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार से मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर भगवा झंडे लगाए जाएंगे. कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार बैठकें भी आयोजित की जाएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >