राजकुमार चौधरी बने पुलिस एसो अध्यक्ष

भवानीपुर

भवानीपुर . पुलिस क्लब, पूर्णिया में आयोजित बिहार पुलिस एसोसिएशन शाखा चुनाव में भवानीपुर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने प्रभावशाली जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. कुल 445 मतों में से उन्हें 293 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 150 वोट मिले. दो मत अमान्य घोषित किए गए. इस प्रकार उन्होंने 143 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की. राज कुमार चौधरी की जीत से पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई है. जीत के बाद भवानीपुर थाना आते ही उनके सहयोगियों ने फूलमाला पहनते हुए पुष्प की वर्षा की. अपर थाना अध्यक्ष पल्लवी कुमारी, विकास कुमार,अबर निरीक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह, अवर निरीक्षक अजय प्रसाद, शैलेश कुमार सिंह, उमेश कुमार शर्मा, श्रुति कुमारी, शिवेश झा सहायक अवर निरीक्षक सुभाष कुमार, विनोद कुमार सहित थाना के सभी कर्मियों ने उनका स्वागत किया. इसके साथ ही सभी सहयोगियों और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के सशक्त और प्रभावी संचालन की उम्मीद जतायी है. जीत के बाद उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय आपसी विश्वास और सहयोग का परिणाम है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पुलिसकर्मियों के हित, सम्मान और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे. अपने घोषणा-पत्र में उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक महिला पुलिस क्लब, थानों व पुलिस लाइन में चेंजिंग रूम, शिकायतों के त्वरित निपटारे हेतु डिजिटल पोर्टल, पुराने पुलिस क्लब के आधुनिकीकरण तथा पुलिस क्वार्टर, पेयजल और अवकाश संबंधी समस्याओं के समाधान जैसे महत्वपूर्ण वायदे किए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >