मरंगा चौक पर चाउमीन दुकानदार की गोली मारकर हत्या, एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

मरंगा थाना क्षेत्र के मरंगा चौक पर अपराधियों ने एक चाउमीन दुकानदार युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद स्थानीय व्यवसायियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

पूर्णिया शहर के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरंगा चौक पर बीती देर रात अपराधियों ने बेखौफ होकर एक चाउमीन दुकानदार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आनन-फानन में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. सरेआम हुई इस वारदात के बाद स्थानीय व्यवसायियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है.

मरंगा चौक पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

मरंगा थाना क्षेत्र के मरंगा चौक पर अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. घटना के तुरंत बाद मरंगा थाना पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए मैक्स 7 अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, गंभीर रूप से जख्मी युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.

मृतक- चंदन कुमार

ठेला चलाकर परिवार का पेट पालता था मृतक चंदन

मृतक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 (मुर्गी फॉर्म) निवासी स्वर्गीय नरेश साह के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है. चंदन चौक पर ठेला लगाकर चाउमीन की दुकान चलाता था और उसी से अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था. अपराधियों ने उसे बेहद करीब से गोलियां मारीं, जिसमें उसकी पीठ में तीन और पेट में दो गोली लगीं.

पोस्टमेंटम कराने पहुंचे परिजन

FSL की टीम ने मौके से संकलित किए साक्ष्य

वारदात की सूचना मिलते ही मरंगा थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए हैं. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने किया निरीक्षण, SIT गठित

वारदात की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. शौर्य सुमन ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. एसएसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) अभिनव पारस के नेतृत्व में अज्ञात अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया है. पुलिस टीम संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास वर्मा

विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >