समर्थ पोर्टल पर स्नातक में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर पूर्णिया विवि ने रचा इतिहास

समर्थ पोर्टल पर स्नातक में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर पूर्णिया विवि ने इतिहास रच दिया है. ऐसा कर बिहार के अन्य विश्वविद्यालयों के लिए मिसाल पेश की है. इससे पहले यूएमआइएस एजेंसी के माध्यम से नामांकन व अन्य कार्य संपादित किये जाने की परिपाटी रही है.

सीमांचल के 34 कॉलेजों में 55 हजार 200 सीटों पर स्नातक में नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल पर 23 जून तक ऑनलाइन आवेदन पूर्णिया. समर्थ पोर्टल पर स्नातक में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर पूर्णिया विवि ने इतिहास रच दिया है. ऐसा कर बिहार के अन्य विश्वविद्यालयों के लिए मिसाल पेश की है. इससे पहले यूएमआइएस एजेंसी के माध्यम से नामांकन व अन्य कार्य संपादित किये जाने की परिपाटी रही है. शनिवार को सुबह 11 बजे के करीब पूर्णिया विवि की वेबसाइट पर समर्थ पोर्टल क्रियाशील हुआ और शाम 5 बजे तक 700 से अधिक ऑनलाइन अप्लाइ हो गये. कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने बताया कि बिहार में पहली बार समर्थ पोर्टल पर नामांकन लेकर पूर्णिया विवि ने रिकॉर्ड कायम किया है. कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ नवनीत कुमार और समर्थ नोडल पदाधिकारी डॉ. सुमन सागर ने इस योजना को मूर्त रूप दिया. सीमांचल के 34 कॉलेजों में 55 हजार 200 सीटों पर स्नातक में नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन 23 जून तक लिया जायेगा. कुलसचिव प्रो अनंत प्रसाद गुप्ता ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से नामांकन लिये जाने पर बताया कि समर्थ पोर्टल से नामांकन लिये जाने का मकसद न्याय संगत नामांकन प्रक्रिया को बढ़ावा देना है. वहीं अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो मरगूब आलम ने बताया कि यह नामांकन प्रक्रिया सहज व सरल है. नामांकन की यह प्रक्रिया मानवीय हस्तक्षेप से मुक्त है, जिससे त्रुटि की संभावना नगण्य है. रीयल टाइम ट्रेकिंग की व्यवस्था समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई के दौरान छात्रों द्वारा भुगतान में किसी भी प्रकार की समस्या निवाकरण हेतु रीयल टाइम ट्रेकिंग की व्यवस्था की गयी है. आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, यूपीआइ, क्यूआर कोर्ड व नेट बैंकिंग के जरिये किया जा सकता है. यह है समर्थ पोर्टल पर जाने का तरीका पूर्णिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.purneau.ac.in पर डमिशन सेक्शन में जाकर यूजी एडमिशन 2025 -2029 पर क्लिक करना होगा. क्लिक करते ही विद्यार्थी पूर्णिया विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पहुंच जायेंगे. समर्थ पोर्टल पर पहुंचते ही विद्यार्थी को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा. इसमें विद्यार्थी का नाम, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल आईडी, और एक आठ डिजिट का पासवर्ड बनाना होगा. मोबाइल नंबर और कैप्चा को डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा सकता है. रजिस्ट्रेशन करते ही वेरिफिकेशन कोड ओटीपी मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा जो 15 मिनट के लिए वैलिड होगा. वेरिफिकेशन कोड ओटीपी को भर कर अपने अकाउंट को वेरीफाई करेंगे. नामांकन फॉर्म भरने के लिए दायीं ओर ऊपर स्थित लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है. गृह जिला समेत दो जिला में सात कॉलेज का विकल्प विद्यार्थी आवेदन प्रपत्र भरते समय अपनी पसंद और प्राथमिकता के आधार पर दो जिला में अधिकतम सात 7 महाविद्यालयों को चुन सकता है. जिस विषय में ऑनर्स करना चाहते हैं उस विषय के कौन-कौन कॉलेज हैं, उन्हें पहले भली भांति जांच लें. विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि महाविद्यालय का चुनाव करते समय वह अपने गृह जिला अथवा नजदीक के जिला में अधिकतम पांच कॉलेज का चयन करें व दो कॉलेज पास के अन्य जिला में करें. कॉलेज का चयन पसंदीदा विषय की उपलब्धता के आधार पर करना है. ये हैं खास निर्देश – आवेदकों के पास एक वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना चाहिए. यह ईमेल और मोबाइल नंबर आपके भविष्य के सभी संदर्भों के लिए उपयोग किया जायेगा. विद्यार्थियों को सलाह है कि वें स्वयं का ही मोबाइल नंबर और ईमेल आइडी प्रयोग करें. – आवेदक अपना ऑनलाइन नामांकन आवेदन प्रपत्र भरने से पूर्व नवीनतम कलर फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक व जाति, उपजाति प्रमाण पत्रों को स्कैन कर पीडीएफ बनाकर अपने पास सुरक्षित रख लेंगे क्योंकि एडमिशन पोर्टल पर अपलोड अनिवार्य होगा अहम तारीख – 14 जून से 23 जून तक ऑनलाइन आवेदन – 14 जुलाई को प्रथम मेरिट लिस्ट की घोषणा – 15 जुलाई से नामांकन शुरू – 28 जुलाई से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षा शुरू – सीटें रिक्त रहने पर 12 अगस्त को अगली मेरिट लिस्ट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >