रेलवे का बिहार को बड़ा तोहफा, 6.22 करोड़ की लागत से बदलेगा पूर्णिया कोर्ट स्टेशन का चेहरा

Purnia: पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन का 6.22 करोड़ से कायाकल्प होगा. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. DRUCC सदस्य राजेश यादव ने स्टेशन का निरीक्षण कर बंद पड़े वेटिंग रूम को खुलवाया और स्टेशन मास्टर को साफ-सफाई के निर्देश दिए. जल्द ही यहां यात्रियों को आधुनिक प्लेटफॉर्म, शुद्ध पेयजल और बेहतर बैठने की सुविधाएं मिलेंगी.

Purnia: पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन को पूरी तरह आधुनिक बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. रेलवे ने इसके विकास के लिए 6 करोड़ 22 लाख रुपये का बजट जारी किया है और इसके लिए टेंडर यानी निविदा की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. इस बड़ी राशि से स्टेशन का चेहरा बदला जाएगा, जिससे यहां आने वाले यात्रियों को वर्ल्ड क्लास अनुभव मिल सकेगा.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन

इस योजना के तहत स्टेशन के प्लेटफॉर्म को सुंदर बनाया जाएगा और वहां रोशनी की बेहतरीन व्यवस्था की जाएगी. यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर आधुनिक शौचालय, साफ पीने का पानी और बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियों का इंतजाम होगा. डीआरयूसीसी के सदस्य राजेश यादव ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और यह स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस नजर आएगा.

जताई नाराजगी

विकास की इन योजनाओं के बीच राजेश यादव ने खुद पूर्णिया कोर्ट स्टेशन का दौरा कर वहां की जमीनी हकीकत का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि यात्रियों के लिए बना वेटिंग रूम बंद पड़ा था, जिसे उन्होंने तुरंत मौके पर ही ताला खुलवाकर चालू करवाया. उन्होंने वहां मौजूद गंदगी और अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और इसकी शिकायत रेलवे के बड़े अधिकारियों से भी की. उन्होंने यात्रियों से सीधे बात कर उनकी समस्याओं को समझा ताकि उन्हें दूर किया जा सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

स्टेशन मास्टर से क्या बोले डीआरयूसीसी के सदस्य

निरीक्षण के बाद डीआरयूसीसी के सदस्य राजेश यादव ने अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देश दिए कि स्टेशन पर साफ-सफाई में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए. उन्होंने स्टेशन मास्टर को साफ कहा कि रेलवे स्टेशन किसी भी शहर का आईना होता है, इसलिए यहां की व्यवस्था और स्वच्छता का स्तर हमेशा ऊंचा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी वे इसकी निगरानी करते रहेंगे.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के दो जिलों में 6 से 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >