बिहार में सुलभ संगणक तैयार करनेवाला पहला जिला बना पूर्णिया

पूर्णिया

पूर्णिया. बिहार के प्रशासनिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है. पूर्णिया जिले के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, भा.प्र.से. की दूरदर्शी सोच एवं कुशल मार्गदर्शन में बिहार का पहला सुलभ संगणक या रेडी रेकोनर तैयार किया गया है. यह महत्वाकांक्षी दस्तावेज लगभग तीन माह की अथक मेहनत एवं समर्पण का परिणाम है. यह सुलभ संगणक जिले के समस्त विभागों के कार्यों, उनके प्रारूपों (फॉर्मेट) एवं कार्य-प्रणालियों का विस्तृत विवरण एकत्र करता है. इस पुस्तक में प्रत्येक विभाग से संबंधित आवश्यक निवेश (इनपुट) एवं प्रक्रियाएं सम्मिलित हैं. पदाधिकारी, कर्मचारी एवं आम जनता तीनों वर्गों के लिए यह अत्यंत उपयोगी संदर्भ ग्रंथ है. इस पुस्तक का अध्ययन कर कोई भी नागरिक यह जान सकता है कि किस कार्यालय में किस प्रकार का कार्य होता है, उसका क्या प्रारूप है और उसे किस विधि से संपन्न किया जाता है. यह गर्व का विषय है कि बिहार में सर्वप्रथम पूर्णिया जिले ने इस प्रकार के सुलभ संगणक का निर्माण किया है. यह कार्य प्रशासनिक पारदर्शिता, जन-सुलभता एवं शासन सुधार की दिशा में एक अनुकरणीय एवं सराहनीय प्रयास है.इससे अन्य जिलों को भी प्रेरणा मिलेगी. इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में प्रत्यय अमृत, मुख्य सचिव, बिहार, डॉ. बी. राजेन्द्रर, अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग और राजेश कुमार, आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया का निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ. उनके कुशल नेतृत्व में यह कार्य 3 माह में पूर्ण हुआ. यह सुलभ संगणक बिहार में सुशासन एवं प्रशासनिक सुधार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा तथा जिले की जनता को उनके अधिकारों एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी सुलभ रूप से प्रदान करेगा. बीते 12 मार्च को को सुलभ संगणक का विमोचन मिहिर कुमार सिंह, विकास आयुक्त, डॉ. बी. राजेन्द्रर, अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, सीके अनिल, प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, चंद्रशेखर सिंह, सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, राजेश कुमार, आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल, अंशुल कुमार, जिला पदाधिकारी, पूर्णिया एवं अन्य पदाधिकारी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >