अगस्त के अंत तक हो सकता है बिहार के इस एयरपोर्ट का उद्घाटन, हुई हाई लेवल बैठक, अबतक कितना हुआ काम?

Purnia Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट को अगस्त के अंतिम सप्ताह तक शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है. टर्मिनल बिल्डिंग से लेकर संपर्क मार्ग तक निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. सरकार और एएआई के शीर्ष अधिकारियों ने प्रगति की समीक्षा की है. उम्मीद है कि उड़ानें जल्द शुरू होंगी.

Purnia Airport: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो बिहार में आचार संहिता लागू होने से पूर्व पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू हो जायेगी. इसके लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है. इसी कड़ी में गुरूवार को पूर्णिया एयरपोर्ट पर बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार की अध्यक्षता में हाइलेबल मीटिंग हुई. मीटिंग में हवाई सेवा की अबतक की तैयारियों की समीक्षा की गयी. एयरपोर्ट पर टर्मिनल भवन समेत अन्य कार्यों में जुटी निर्माण कंपनी को 20 अगस्त तक पूरा करने का डेट लाइन दी गयी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में इसका उद्घाटन हो जायेगा.

जानिए लेटेस्ट अपडेट

बैठक के दौरान पूर्णिया एयरपोर्ट को यथाशीघ्र शुरू करने के लिए इंट्रीम टर्मिनल बिल्डिंग, एप्रोन, रनवे, एप्रोच पथ आदि की अद्मतन स्थिति की गहन समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान सभी संबंधित अभियंताओं एवं मौके पर उपस्थित संवेदक को त्वरित गति से कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निदेश दिया गया.

मुख्य सचिव ने पूर्णिया एयरपोर्ट को जाने वाली सभी सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत का कार्य त्वरित गति से पूर्ण करने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया. बैठक से पहले सभी अधिकारियों ने पोर्टा केबिन बिल्डिंग और रोड निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पूर्णिया के डीएम अंशुल कलगार ने मुख्य सचिव को एयरपोर्ट निर्माण और जमीन अधिग्रहण की स्थिति की जानकारी दी.

कौन-कौन हुए शामिल

बैठक में मुख्य सचिव के आलावा एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय एस सिद्धार्थ, नगर एवं विमानन के निदेशक डॉक्टर निलेश रामचंद्र देवड़े, पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल, डीएम अंशुल कुमार, एसपी स्वीटी सहरावत, इंडियन एयर फोर्स केविंग कमांडर आदि प्रमुख रूप से शामिल थे. इससे पहले मुख्यसचिव लगभग 11 बजे चूनापूर हवाई अड्डा पहुंचे और दोपहर 1.10 बजे चूनापूर हवाई अड्डा से निकल गये.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

स्टेट ऑफ द आर्ट एयरपोर्ट बनेगा पूर्णिया एयरपोर्ट

याद रहे कि पूर्णिया एयरपोर्ट को स्टेट ऑफ द आर्ट एयरपोर्ट बनाया जाना है. पूर्णिया एयरपोर्ट में एप्रोन, टर्मिनल बिल्डिंग, कार्गो कॉम्प्लेक्स, एसी चिल्लर प्लांट, एसटीपी, वॉटर एंड फायर टैंक, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, एविएशन फ्यूल फॉर्म, एडमिन ऑफिस, कमर्शियल प्लाजा, सर्फेस पार्किंग, एयरोब्रिज आदि की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी.

पूर्णिया एयरपोर्ट पर पांच एयरोब्रिज के निर्माण को भी डिजाईन में समाहित किया गया है. पूर्व में ही एएआई के वास्तुविद द्वारा पूर्णिया एयरपोर्ट का डिजाईन तैयार कर लिया गया है. एएआई के द्वारा तैयार डिजाइन में पूर्णिया एयरपोर्ट को अत्याधुनिक एयरपोर्ट बनाने की सभी आवश्यकताओं को समाहित किया गया है.

इसे भी पढ़ें : 8 जुलाई तक बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने 18 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

अबतक की तैयारी

  • टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य तय समय-सीमा के अंदर पूरा होगा
  • पूर्णिया एयरपोर्ट के संपर्क पथ का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है
  • सिविल एनक्लेव को जोड़ने के लिए मुख्य रास्ता तैयार किया जा रहा है
  • हवाई अड्डे के निर्माण के लिए चारदीवारी का काम पूरा हो चुका है
  • एनएच- 107 से एयरपोर्ट को कनेक्ट किया जायेगा.
  • भविष्य में पटना-पूर्णिया ग्रीन एक्सप्रेस वे से भी जोड़ने की योजना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >