छात्रों को असुविधा से बचाने को पूर्णिया विवि ने शुरू किया ग्रीवांस पोर्टल

पूर्णिया विश्वविद्यालय

पूर्णिया.पूर्णिया विश्वविद्यालय ने ग्रीवांस पोर्टल की शुरुआत करते हुए छात्रहित में बड़ा कदम उठाया है. ग्रीवांस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी अपने लॉगिन से अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे तथा संबंधित दस्तावेज अपलोड कर पाएंगे. शिकायत दर्ज होते ही वह संबंधित महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय दोनों के पोर्टल पर प्रदर्शित होगी. समाधान होने पर विद्यार्थी को पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त होगी. इस व्यवस्था के लागू होने से अब विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. विवि सीनेट हॉल में विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग की ओर से ओएमआर आधारित उत्तर पुस्तिका एवं विद्यार्थियों के लिए ग्रीवांस पोर्टल लेकर कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर विवेकानन्द सिंह ने परीक्षा के दौरान इनविजिलेटर एवं परीक्षक को सावधानीपूर्वक हस्ताक्षर करने का निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की गलत प्रविष्टियों को नजरअंदाज करना भविष्य में उनके परिणाम को प्रभावित कर सकता है. ऐसी स्थिति में उत्तरदायित्व संबंधित इनविजिलेटर का होगा. उन्होंने ग्रीवांस पोर्टल की शुरुआत पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों के हित में एक सराहनीय पहल बतायी. उपकुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. नवनीत कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय ने पहली बार ओएमआर आधारित उत्तर पुस्तिका को आगामी स्नातक यूजी प्रथम सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा से लागू करने का निर्णय लिया है. जहां उपकुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. नवनीत कुमार ने नयी उत्तर पुस्तिका के उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया तो वहीं ग्रीवांस पोर्टल से जुड़े प्रश्नों का समाधान उपकुलसचिव (पंजीयन) डॉ. पिनाकी रंजन ने किया. धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरकांत सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >