पूर्णिया कॉलेज में जल्द शुरू होगी B.Ed की पढ़ाई, कुलपति का बड़ा निर्देश, छात्रों की कई मांगों पर भी आया अपडेट

Purnea University: पूर्णिया कॉलेज में जल्द B.Ed की पढ़ाई शुरू होगी. कुलपति ने निर्देश दिए. पीएचडी, पीजी एडमिशन, दीक्षांत समारोह और प्रमाण-पत्र पर भी बड़ा अपडेट.

पूर्णिया से रिपोर्ट

Purnea University: पूर्णिया कॉलेज में बीएड की पढ़ाई शुरू होने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. पूर्णिया विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि कॉलेज में जल्द ही बीएड पाठ्यक्रम शुरू कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने इस संबंध में पूर्णिया कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. सावित्री सिंह को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए हैं.

सिर्फ बीएड ही नहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह, पीएचडी नामांकन, पीजी एडमिशन, एमबीए और प्रमाण-पत्र वितरण जैसे कई अहम मुद्दों पर भी अपना पक्ष सार्वजनिक किया है. यह जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से सिंडिकेट बैठक के बाद जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई.

छात्रों के ज्ञापन के बाद विश्वविद्यालय ने दिया जवाब

विश्वविद्यालय के मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह के अनुसार 2 जुलाई 2026 को सिंडिकेट की बैठक शुरू होने से पहले सामूहिक छात्र संघर्ष समिति ने सिंडिकेट सदस्यों को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा था.

इन मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तथ्यात्मक जानकारी जारी करते हुए बताया कि छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में पूर्णिया कॉलेज में बीएड पाठ्यक्रम शुरू कराने के लिए संबंधित महाविद्यालय को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

दीक्षांत समारोह और प्रमाण-पत्र वितरण पर विशेष फोकस

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों को अंकपत्र, मूल प्रमाण-पत्र और प्रोविजनल प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने का काम लगातार जारी है.

इसके साथ ही स्नातकोत्तर और अन्य पात्र विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करने के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित कराने की दिशा में भी गंभीरता से तैयारी की जा रही है.

स्नातक और पीजी नामांकन को लेकर क्या है अपडेट?

विश्वविद्यालय ने बताया कि विद्यार्थियों के हित में स्नातक पार्ट-वन की विशेष परीक्षा दो बार आयोजित की जा चुकी है. साथ ही समय पर अंकपत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी जारी है.

नामांकन प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है. स्नातक प्रथम सेमेस्टर का एडमिशन इसी पोर्टल के जरिए कराया गया. वर्तमान में पीजी द्वितीय सेमेस्टर में नामांकन जारी है, जबकि पीजी प्रथम सेमेस्टर में दाखिला स्नातक छठे सेमेस्टर का परिणाम जारी होने के बाद शुरू किया जाएगा.

बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के बाद हटने लगे पोस्टर बैनर.

Purnea University: पीएचडी नामांकन में नई व्यवस्था होगी लागू

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पीएचडी सत्र 2024-25 की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं होने का कारण राजभवन सचिवालय, लोक भवन, पटना की ओर से जारी नया आदेश है.

नई व्यवस्था के तहत अब पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं होगी. नामांकन की पूरी प्रक्रिया राजभवन द्वारा निर्धारित नए दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न की जाएगी.

विश्वविद्यालय ने यह भी बताया कि पैट-2023 के अभ्यर्थियों के उत्तीर्णता प्रमाण-पत्र तैयार हैं. पीएचडी कोर्सवर्क परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है और शोध कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है.

एमबीए की मान्यता और अन्य पाठ्यक्रमों पर भी काम जारी

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार विभिन्न कॉलेजों में बीसीए पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया जारी है. वहीं एमबीए पाठ्यक्रम के लिए AICTE की मान्यता प्राप्त करने की दिशा में भी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं.

विश्वविद्यालय का कहना है कि शिक्षण, शोध और विद्यार्थियों से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है.

Also Read: लाखों खर्च के बाद भी बदहाल घाटशिला, जाम नालियां, सड़कों पर जलजमाव और कचरे के ढेर से लोग परेशान

Also Read: भोजपुर में स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई: नेपाल से घूमकर लौट रहे झारखंड के कपल समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >