केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ धरना

पूर्णिया

पूर्णिया. केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बहुजन मुक्ति पार्टी ने बुधवार को इन्दिरा गांधी स्टेडियम के सामने धरना दिया. धरना का नेतृत्व भारत मुक्ति मोर्चा सह जिला प्रभारी बहुजन मुक्ति पार्टी के उमेश प्रसाद यादव कर रहे थे. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि -लोकतंत्र में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा नीति बनायी जाती है. देश के प्रत्येक नागरिकों को रोजी -रोटी, कपडा-मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मिलनी चाहिए,लेकिन वर्तमान केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आम जनता परेशान हैं.घरेलू गैस ₹1500 से लेकर ₹2000 तक और कमर्शियल गैस ₹2500 से लेकर ₹3500 तक महंगा कर दिया है. सिलेंडर गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं को लम्बी लाइन लगाकर खडा रहना पडता है, इसके वावजूद भी गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. हरिलाल पासवान जिला संयोजक भारत मुक्ति मोर्चा, प्रदीप पासवान जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ, राजेंद्र बौद्ध नवबौद्ध संगठन पूर्णिया, मानिक लाल दास,राजेंद्र रजक, कपिलदेव दास, नवेन्दू बौद्ध, दिनेश प्रसाद दास मजदूर नेता, दिनेश शर्मा मूलनिवासी सत्संग मंच, प्रवेश कुमार रजक, सुबोध दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >