Purnia पूर्णिया में बिजली की कटौती-ट्रिपिंग से बढ़ी परेशानी

बारिश के इस दौर में बिजली का सप्लाई सिस्टम परेशानी का सबब बना है. पिछले एक सप्ताह से बारिश और तेज हवा के साथ बिजली भी परेशानी का सबब बनी है.

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट Purnia News :

बारिश के इस दौर में बिजली का सप्लाई सिस्टम परेशानी का सबब बना है. पिछले एक सप्ताह से बारिश और तेज हवा के साथ बिजली भी परेशानी का सबब बनी है. एक सप्ताह से जिले में शहर से गांव तक बिजली की कटौती और ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं. हालांकि बिजली कंपनी के अधिकारियों ने आंधी के कारण आयी बाधाएं दूर कर सप्लाई दुरुस्त करने का दावा किया है पर इसके बावजूद ट्रिपिंग का सिलसिला थम नहीं रहा है. विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि जिला मुख्यालय में बिजली का सप्लाई काफी हद तक सही चल रही है पर इसके आसपास के निगम क्षेत्रों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है. खास तौर पर पूर्णिया सिटी, चिमनी बाजार, बेलौरी, खुश्कीबाग और गुलाबबाग के इलाके में ट्रिपिंग का दौर लगातार जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >