पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट Purnea News मौसम को लेकर आज सतर्क रहने के जरूरत है, क्योंकि बार फिर से बारिश के साथ हवा की तेज रफ्तार मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं. आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने आज के लिए धूल भरी आंधी के साथ बारिश को लेकर फिलहाल येलो अलर्ट जारी कर रखा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश के आसार बने हैं. मौसम विभाग की ओर से सतर्क रहने की अपील की गई है. पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स की मानें तो आगामी 30 अप्रैल तक लगातार तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के साथ 84 प्रतिशत आद्रता रिकार्ड किया गया है.
Purnea मौसम को ले आज रहें सतर्क, झेलनी पड़ सकती है बारिश की बौछार
मौसम को लेकर आज सतर्क रहने के जरूरत है, क्योंकि बार फिर से बारिश के साथ हवा की तेज रफ्तार मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं.
