तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को समारोहपूर्वक दी विदाई

बनमनखी

बनमनखी. बनमनखी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के तीन वरिष्ठ शिक्षकों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मध्य विद्यालय बरियाही की प्रधानाध्यापिका कुमुद कुमारी, मध्य विद्यालय काझी की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी एवं मध्य विद्यालय रसाढ़ पश्चिम के प्रधानाध्यापक अवधेश उरांव के सेवानिवृत्ति पर विद्यालय शिक्षा समिति ने यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया.कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बनमनखी समीर कुमार सुमन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम, शिक्षक संघ पूर्णिया के पूर्व जिला अध्यक्ष तरुण कुमार पासवान, जिला महासचिव सुशील कुमार आर्य, जिला संगठन प्रभारी नवीन पासवान सहित शिक्षक संघ बनमनखी के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.समारोह में पूर्व साधन सेवी दीप नारायण गुप्ता ने कहा कि विदाई शब्द अपने आप में अत्यंत मार्मिक होता है, जिसमें खुशी और दुख दोनों का भाव समाहित रहता है. खुशी इस बात की है कि आप सभी ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी और समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया तथा बिना किसी कलंक के सेवा पूरी की. उन्होंने आगे कहा कि इन शिक्षकों की कार्यशैली, सहनशीलता और शिक्षा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है.कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की. समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.कार्यक्रम के समापन के पश्चात कार्यालय कक्ष में विधिवत रूप से प्रधान शिक्षक का प्रभार बबीता कुमारी, राजीव कुमार सिंह एवं राजेश उरांव को सौंपा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >