जिले में ओपन शतरंज चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां जोरों पर

जिला शतरंज संघ द्वारा आगामी 9 नवंबर से 11 नवंबर तक पूर्णिया जिला ओपन शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है.

पूर्णिया. जिला शतरंज संघ द्वारा आगामी 9 नवंबर से 11 नवंबर तक पूर्णिया जिला ओपन शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. इस तीन दिवसीय शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन पूर्णिया के खेल भवन में किया जाएगा उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला स्तरीय शतरंज संघ के सदस्यों ने बताया कि इस शतरंज चैंपियनशिप में बालक बालिकाओं के समूह के अलावा 50 वर्ष से अधिक उम्र के सर्वश्रेष्ठ अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा और विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने और लोगों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयोजक सदस्य गौतम कुमार ठाकुर, अक्षत कुमार, मिहिर कुमार पाठक, अभिषेक कुमार सहित कई अन्य युवा लगातार सूचना एवं संपर्क अभियान चला रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >