वैशाखी गुरु पर्व को लेकर गुरुद्वारा में तैयारियां शुरू

पूर्णिया

पूर्णिया. आगामी 14 अप्रैल को वैशाखी गुरु पर्व के आयोजन को लेकर स्थानीय गुरुद्वारे में तैयारियां शुरू हो गयी हैं. इस मौके पर आज से ही अखंड पाठ साहिब की लरी शुरु हो रही है मुख्य आयोजन की शुरुआत 12 अप्रैल से होगी. उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार दलजीत सिंह बिरदी उर्फ़ लवली ने बताया कि वैशाखी के उपलक्ष्य में इस वर्ष श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी महाराज के अखंड पाठ लड़ी की शुरुआत 6 अप्रैल से की जा रही है पहला पाठ सरदार बलवीर सिंह की तरफ से दूसरा पाठ सरदार संत सिंह की तरफ से और तीसरा पाठ सरदार संजीत सिंह की तरफ से आयोजित किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त 12 अप्रैल से संगत की ओर से सामूहिक पाठ का आयोजन किया जाएगा जिसकी समाप्ति वैशाखी के दिन होगी.. इस दरम्यान रविवार 12 अप्रैल को निशान साहब की सेवा होगी. सोमवार को प्रातः समय पूरे शहर में प्रभातफेरी निकाली जायेगी जो गुरुद्वारे से निकल कर आरएनसाव, जेल चौक, फोर्ड कम्पनी, नवरतन, खीरू चौक, लखन चौक, कालीबाड़ी चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा आएगी. उसके बाद अरदास एवं संध्या के समय कीर्तन समारोह होगा. 14 अप्रैल वैशाखी के दिन सुबह से पाठ, भजन, कीर्तन आदि का कार्यक्रम चलेगा. अरदास और लंगर के साथ आयोजन की समाप्ति होगी. श्री बिरदी ने बताया कि इस मौके पर भाई इन्द्रजीत सिंह फक्कर पटियालावाले रागी जत्था द्वारा भव्य कीर्तन की प्रस्तुती दी जायेगी. आयोजन को सफल बनाने में प्रधान साहिब सरदार इंदरजीत सिंह सलूजा, उपप्रधान सरदार मंजीत सिंह, उपसचिव सरदार संजीत सिंह और कोषाध्यक्ष सरदार मंगल जीत सिंह सोढ़ी सहित कमेटी के सभी लोग लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >