श्रीनगर. सांसद प्रतिनिधि के तौर पर खुट्टी हसेली पंचायत के हसेली गांव के प्रभास कुमार मंडल उर्फ गुड्डू मंडल पिता स्वर्ग रमेश मंडल को प्रतिनियुक्ति किया गया है. सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने पत्र के माध्यम से आशा और उम्मीद व्यक्त की है कि उनकी गैर उपस्थित में सांसद प्रतिनिधि के पद पर ईमानदारी पूर्वक काम करेंगे .वहीं प्रभास कुमार मंडल ने बताया कि आज से उन्हें सांसद प्रतिनिधि के पद पर नियुक्त करने हेतु सांसद द्वारा पत्र निर्गत किया गया है. मौके पर पूर्व प्रमुख पति ब्रजकिशोर भारती, सरपंच मुंशी यादव, राजकुमार यादव ,बबलू भगत, पूर्व प्रमुख निशिकांत यादव, संजय सिंह, मुखिया गंगाराम टुडू ने सांसद प्रतिनिधि को बधाई दी है.
हसेली गांव के प्रभास मंडल सांसद प्रतिनिधि नियुक्त
श्रीनगर
