पूर्णिया. पूर्णिया पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल 44.530 लीटर विदेशी शराब बरामद की है.पहली कार्रवाई में गुलाबबाग टीओपी (सदर थाना) पुलिस ने 22 मई 2026 को छापेमारी कर 14.390 लीटर विदेशी शराब जब्त की. इस दौरान पुलिस ने कप्तानपाड़ा निवासी विमल कुमार सिंह (56 वर्ष), पिता सोनेलाल सिंह को गिरफ्तार किया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.वहीं दूसरी कार्रवाई में सहायक खजांची थाना पुलिस ने 23 मई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 30.14 लीटर विदेशी शराब बरामद की. इस मामले में जगधात्री मंदिर, काली फ्लावर मील, वार्ड संख्या-23 निवासी सोनू कुमार (24 वर्ष), पिता विमल दास को गिरफ्तार किया गया. पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
दो दिनों में पुलिस ने की 44 लीटर विदेशी शराब जब्त
पूर्णिया पुलिस
